समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

रोसड़ा में हुए फर्नीचर फैक्ट्री चोरी कांड का खुलासा I उत्तर प्रदेश के दो आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार l 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर निर्माण इकाई में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गए कई कीमती उपकरण और मशीनें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 22 मई की रात रोसड़ा स्थित आदित्य विजन के समीप संचालित अमर कुमार के ‘राजधानी फर्नीचर’ कारखाने में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दी थी। चोर फर्नीचर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले महंगे औजार और अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर रोसड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद टीम उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले तक पहुंची। वहां निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी राम सिंह और राम अवतार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने ड्रिल मशीन, जिग्सा मशीन, ग्राइंडर, राउटर मशीन, कील ठोकने वाली मशीन, पिंचर मशीन, लोहे की कैंची समेत कुल 11 प्रकार के फर्नीचर निर्माण उपकरण बरामद किए हैं। चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें