
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड 11 मोहल्ला में बस स्टैंड के सामने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती का सोमवार की सुबह उसके कमरे में पंखे से लटकता शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई । शव मिलने की ख़बर फैलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान झारखंड के सूरज कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में की गई है। काजल के कमरे में शराब की बोतल और पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है । पुलिस ने शव को जब्त तक पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ़्तीश में जुट गई है I घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह काजल की मकान मालकिन ने देखा कि उसका कमरा बंद है। जबकि काजल रोजाना काफी सुबह ही उठ जाती थी। फिर उसने खिड़की से झांका तो देखा कि वह पंखे से लटक रही है।
जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी एवं पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो किवाड़ को तोड़ा गया। अंदर जब लोग पहुंचे तो देखा कि काजल पंखे से लटक रही है और वह बेड पर है। नीचे शराब की दो-तीन बोतल भी पड़ी हुई है। लोगों ने बतलाया कि काजल आर्केस्ट्रा में काम करती थी और लंबे समय से यहां अकेले रहती थी। कमरे में शराब की बोतल मिलने से पुलिस कई तरह की आशंका भी व्यक्त कर रही है। साथ ही पुलिस ने एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी कह रही है । घटना के संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि आसपास के लोगों का बताना है की युवती आर्केस्ट्रा में काम करती थी। दलसिंहसराय के साथ ही कई जगहों पर वह जाती थी । उसने आत्महत्या क्यों की है उसकी जांच की जा रही है । उसके पास से सुसाइड नोट मिला है वह अकेली रहती थी । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है सुबह मकान मालिक ने कमरा बंद देखा है तो पुलिस को सूचना दी है। मृतक झारखंड की रहने वाली है परिजनों को सूचना दी गई है।









