महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

रंजिश में आर्मी जवान के घर में घुसकर घर में रखे समान को तोड़फोड़ कर बदमाशों ने किया क्षतिग्रस्त I थाने में शिकायत के बाबजूद नहीं हो रहा प्राथमिकी दर्ज l एफआईआर दर्ज कराने को लेकर पिछले आठ महीने से सेना का जवान डीजीपी कार्यालय से लेकर डीआईजी और एसपी कार्यालय तक लगा रहा चक्कर I मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन से न्याय की लगा रहा है गुहार I

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : बिहार में आम लोगों को सरल और सुलभ न्याय दिलाने को लेकर सरकार भले ही बड़े बड़े दावे कर ले , लेकिन प्रशासनिक पदाधिकारियों की मनमानी और उनके रवैये में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है I समस्तीपुर जिले का रहने वाला आर्मी जवान अपने घर में हुए तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर पिछले आठ महीने से स्थानीय थाने से लेकर डीजीपी कार्यालय से लेकर डीआईजी और एसपी कार्यालय का चक्कर लगा रहा है I लेकिन सिवाय आश्वासन के अब तक इन्साफ़ मिलना तो दूर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई I

 

 


मामला पटोरी थाना के हसनपुर सूरत गाँव की है I जंहा के रहने वाले आर्मी जवान अवधेश कुमार का बताना है कि
सिरदिल गाँव के रहने वाले आशुतोष कुमार राय के पुत्र प्रिंस कुमार यादव और पीयूष कुमार यादव से उनसे भांजे का किसी बात के विवाद में मारपीट हुई थी I इस मामले में उसका भांजा जेल में है I इसी रंजिश में प्रिंस कुमार यादव और पीयूष कुमार यादव 30 अक्टूबर 2025 को अपने आठ – दस सहयोगियों के साथ मिलकर उनके घर का ताला तोड़ कर घर में रखे टीवी , फ्रिज, फर्निचर और समरसेबल के साथ साथ बिजली के वायरिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया था I बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर निकल गए I

 

इतना ही नहीं 29 जनवरी 2026 को दुबारा घर में घुसकर बाकी बचे सामानों को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया I पीड़ित जवान का बताना है कि वो जिस वक्त घटना हुई उस वक्त वो दिल्ली में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे I उनका परिवार भी उनके साथ दिल्ली में ही था I स्थानीय लोगों के द्वारा फोन से उन्हें घटना की जानकारी दी गई I जिसके बाद वो छुट्टी लेकर अपने गाँव पहुँचे I उन्होंने 18 मार्च 2026 को घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर लिखित शिकायत दी , लेकिन पटोरी थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया I पीड़ित आर्मी जवान का कहना है कि पटोरी थाना में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने को लेकर उन्होंने डीजीपी कार्यालय से लेकर एसपी कार्यालय तक फ़रियाद किया I लेकिन सिवाय आश्वासन के अब तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी I अब पीड़ित जवान मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन से इन्साफ़ की गुहार लगा रहा है I

Leave a Comment

और पढ़ें