
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा परीक्षा से एक दिन पूर्व जिले के चार अलग अलग थाना क्षेत्रों से कदाचार कराने के फिराक में बैठे मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है । गिरफ़्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने कई ब्लूटूथ डिवाइस , ईयर बड्स सहित कदाचार कराने वाले कई उपकरण भी बरामद किया है । बेगूसराय पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर समस्तीपुर पुलिस ने चार शेटर को गिरफ्तार किया है । इस मामला के संबंध में समस्तीपुर सदर एएसपी संजय कुमार पांडे का बताना है कि 14 जून 2026 को केंद्रीय चयन सिपाही भर्ती बोर्ड के द्वारा आयोजित मध् निषेध सिपाही और मंडल कारा सिपाही, गृह विभाग में कक्षपाल और परिवहन विभाग में चालान दस्ता सिपाही के पदों पर बहाली हेतु परीक्षा आयोजित की गई थी ।
इस परीक्षा के एक दिन पूर्व बेगूसराय पुलिस के माध्यम से जिले के डीआईयू टीम को सूचना मिली की परीक्षा में कुछ सॉल्वर गैंग के द्वारा कदाचार करने की संभावना है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया । 13 जून की रात की गई छापेमारी के क्रम में चार शेटर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शेटर की पहचान बेगूसराय निवासी अमित कुमार, समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र के दीपक कुमार यादव, खानपुर थाना क्षेत्र के पंकज साहनी और बेगूसराय जिला निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई । पुलिस का बताना है कि वीडियो ग्राफी के लिए जो कैमरामैन थे उनके माध्यम से पेपर बाहर निकालने की योजना थी । पुलिस ने आज सभी केंद्र पर कैमरामैन से पूछताछ की गई लेकिन पूछताछ के दौरान कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे उनके द्वारा कहे गए बातों से मैच कर रहा है ।

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से पांच मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस , इयर बड्स,कुछ दस्तावेज और कुछ एडमिट कार्ड बरामद हुए । हालांकि पुलिस ने उस एडमिट कार्ड वाले छात्रों से बातचीत की I जो परीक्षा केंद्रों पर मौजूद थे । पुलिस के द्वारा पूर्व में किए गए कारवाई से जिले में आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा दोनों फलियां में शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुआ I फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदु पर काम कर रही है ।









