
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई । सुनवाई के दौरान कुल 31 मामलों को सूचीबद्ध किया गया, जिनमें से 11 मामलों का निष्पादन आपसी सहमति एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किया गया। शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं अगली सुनवाई हेतु आगामी आदेश तक स्थगित रखा गया है ।
जिन 11 मामलों का निष्पादन किया गया, उनमें संबंधित परिवारों एवं परिजनों को भविष्य में किसी प्रकार के विवाद, तनाव अथवा परेशानी से बचने हेतु स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए ।
दिलीप कुमार ने कहा कि भरण-पोषण से जुड़े मामलों का उद्देश्य केवल कानूनी प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि परिवारों के बीच सामंजस्य स्थापित कर सामाजिक एवं पारिवारिक स्थिरता बनाए रखना भी है। उन्होंने संबंधित पक्षों से पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने, एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान करने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।









