क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

जिला परिषद कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो वायरल I  डीडीसी ने वायरल वीडियो के दिये जांच के आदेश I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :  समस्तीपुर जिला परिषद कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कार्यालय परिसर के अंदर ही बैठकर शराब का सेवन करते नज़र आ रहे हैं । वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और जिला परिषद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यालय के एक कक्ष में टेबल के चारों ओर कुर्सियां लगाकर चार लोग बैठे हुए हैं। टेबल पर शराब की एक बोतल रखी दिखाई दे रही है, जबकि वहां मौजूद लोगों के सामने ग्लास भी रखे हुए हैं । बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्तियों में कार्यालय के अकाउंटेंट, कर्मी समेत अन्य शामिल हैं। शराब सेवन के दौरान कार्यालय के ही किसी कर्मचारी ने चोरी-छिपे पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही जिले भर में इसकी चर्चा शुरू हो गई। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने तथा सरकारी कार्यालय में इस तरह की गतिविधि सामने आने के कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Samastipur Headline नहीं करती है। इधर सरकारी कार्यालय में कथित रूप से शराब सेवन किए जाने की घटना सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यालयी अनुशासन पर भी प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। इस संबंध में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का गंभीरता से सत्यापन कराया जाएगा। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी कर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद कार्यालय में शराब सेवन से संबंधित वायरल वीडियो की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए डीडीसी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जिला परिषद कार्यालय और प्रशासनिक महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें