महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

रंगदारी नहीं देने पर प्रमुख पति पर हमला I पिस्टल की बट से सिर फोड़ा I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर प्रखंड प्रमुख सबीना खातून के पति एवं बेझाडीह गांव निवासी मो. जुम्मन ने रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मो. जुम्मन विश्वकर्मा चौक स्थित एक सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे। इसी दौरान गांव के मो. मंजुर, मो. संजुर, मो. मकसूद उर्फ सोनू तथा एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोग पिस्टल और लोहे की रॉड से लैस थे। प्रखंड प्रमुख के पति ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान मो. मकसूद उर्फ सोनू ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपितों ने हमला करते हुए कहा कि वह काफी कमाई करते हैं, लेकिन उन्हें कोई रंगदारी नहीं देते हैं। आरोप है कि हमलावरों ने पहले भी कई बार रंगदारी की मांग की थी और इस बार प्रतिमाह 50 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें