क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खिलाड़ियों ने किया योग, नशा मुक्त भारत की ली शपथ I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :  समस्तीपुर के पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में रविवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता राजस्व ब्रजेश कुमार और नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने संयुक्त से किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने की जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है। वही नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने कहा कि “भागदौड़ भरी आधुनिक जीवनशैली में योग तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की आवश्यकता है।”
योगाचार्य जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” विषय पर उपस्थित खिलाड़ियों, खेल पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए योग और नशामुक्त जीवन दोनों ही आवश्यक हैं। इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथियों एवं वरीय अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्मृति में मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
मौके पर एसडीसी धर्मराज, मुख्यालय डीएसपी के.के. दिवाकर, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सोनाली कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, खेल कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, अंशु कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें