महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में ताश खेलने के दौरान युवक को सिर में मारी गोली  I नाजुक स्थिति में चल रहा इलाज I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम अपराधियों ने एक युवक को सिर में गोली मार दी। घटना गिट्टी मंडी के पास हुई, जहां बदमाशों ने बेहद नजदीक से युवक के सिर में गोली मारकर फरारहोगए I घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई I घायल युवक की पहचान कर्पूरीग्राम के स्व. धीरेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह  के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक रेफर कर दिया। फिलहाल जख्मी का इलाज शहर के  एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है । तथा आसपास के लोगों से पूछताछ  कर रही है । जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय का बताना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिट्टी मंडी क्षेत्र में कुछ लोग ताश खेल रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश ने सोनू सिंह को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि घटना के समय वहां मौजूद सभी लोगों की पहचान की जा रही है तथा पूरे मामले की गहन छानबीन चल रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें