समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

266 प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग आउट परेड समारोह संपन्न I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर पुलिस लाइन में सोमवार को दरभंगा जिला बल के 266 प्रशिक्षु सिपाहियों के एक वर्षीय प्रशिक्षण पूर्ण होने पर भव्य पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे I वही समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें ईमानदारी, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का संदेश दिया। परेड में प्रशिक्षु सिपाही शिवम कुमार तिवारी को प्रथम परेड कमांडर तथा रविकांत कुमार को द्वितीय परेड कमांडर का दायित्व निभाने का गौरव प्राप्त हुआ। विभिन्न प्लाटूनों का नेतृत्व देवव्रत तिवारी, शिवम कुमार, जय प्रकाश कुमार, अभिजीत कुमार चंचल, सूरज कुमार, बिरेंद्र कुमार, राजा राम यादव, अभिषेक एवं दीपक कुमार ने किया। वहीं गौरव कुमार ने परेड बैंड का नेतृत्व किया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किए गए। देवव्रत तिवारी को बेस्ट ड्रिल टर्न आउट अवार्ड, सूरज कुमार को बेस्ट प्लाटून कमांडर अवार्ड, जबकि राहुल उरांव एवं सिंधु कुमार को श्रेष्ठ अनुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अभिषेक कुमार को बेस्ट वाद्य यंत्र पुरस्कार दिया गया। प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के योगदान की भी सराहना की गई। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को बिहार पुलिस की गरिमा बनाए रखते हुए समाज सेवा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर लाइन डीएसपी सुनील कुमार, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, जेलर प्रशांत कुमार ओझा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I

Leave a Comment

और पढ़ें