समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 28-29 जून से अच्छी बारिश के आसार; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: उत्तर बिहार के जिलों में उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान (24 से 28 जून 2026) के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के बुलेटिन संख्या-47 के मुताबिक, 24 से 28 जून के शुरुआती दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश इलाकों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, गर्मी और उमस का दौर ज्यादा लंबे समय तक जारी रहने की संभावना नहीं है।

पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 जून से उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बेगूसराय, समस्तीपुर, मधुबनी समेत कई जिलों में होने वाली इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से काफी राहत मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को मौसम से जुड़े अद्यतन पूर्वानुमानों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें