महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

समस्तीपुर में हॉस्टल से भागे 9 छात्र 18 घंटे बाद सकुशल बरामद । में चारदीवारी फांदकर निकले थे बच्चे, परिजनों ने स्कूल पर किया जमकर हंगामा 

समस्तीपुर में हॉस्टल से भागे 9 छात्र 18 घंटे बाद सकुशल बरामद । में चारदीवारी फांदकर निकले थे बच्चे, परिजनों ने स्कूल पर किया जमकर हंगामा 

समस्तीपुर में हॉस्टल से भागे 9 छात्र 18 घंटे बाद सकुशल बरामद । में चारदीवारी फांदकर निकले थे बच्चे, परिजनों ने स्कूल पर किया जमकर हंगामा

समस्तीपुर में हॉस्टल से भागे 9 छात्र 18 घंटे बाद सकुशल बरामद । में चारदीवारी फांदकर निकले थे बच्चे, परिजनों ने स्कूल पर किया जमकर हंगामा 
समस्तीपुर में हॉस्टल से भागे 9 छात्र 18 घंटे बाद सकुशल बरामद । 

 

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की देसरी कर्रख पंचायत स्थित दामोदर पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से बुधवार रात चारदीवारी फांदकर फरार हुए नौ छात्रों को पुलिस ने करीब 18 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया। अपर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि सात छात्र सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन से तथा दो छात्र कापन से बरामद हुए।फरार छात्रों में मधेपुरा निवासी चंदन भगत के पुत्र शिवम कुमार, पहाड़पुर (आलमपुर कोदरिया पंचायत) निवासी विशेश्वर प्रसाद के पुत्र अभय कुमार, डीह टभका वार्ड-3 निवासी अर्जुन महतो के पुत्र अंशु कुमार, रुदौली निवासी राजेश कुमार यादव के पुत्र गोविंद कुमार, हरिचक निवासी पृथ्वी कुमार के पुत्र आर्यन रंजन, देसरी निवासी नरेश मुखिया के पुत्र प्रिंस कुमार, कापन चौक निवासी अर्जुन कुमार महतो के पुत्र राहुल कुमार, देसरी कर्रख निवासी कालू मुखिया के पुत्र अमन कुमार तथा सुजीत महतो के पुत्र प्रिंस कुमार शामिल हैं। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिलते ही परिजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और शिक्षक द्वारा मारपीट तथा विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वर्ग-दो के छात्र अभिनंदन कुमार ने बताया कि बारिश के पानी में नहाने को लेकर शिक्षक संदीप कुमार ने अमन सहित कुछ छात्रों की पिटाई की थी। परिजनों का आरोप है कि बच्चे रात में हॉस्टल से निकल गए, लेकिन इसकी सूचना उन्हें सुबह दी गई।विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य रामनिवास सिंह ने बताया कि बच्चों की तलाश रात से ही की जा रही थी। उन्होंने स्वीकार किया कि दो-तीन छात्रों के साथ मारपीट हुई थी। उनके अनुसार मुख्य गेट बंद था, इसलिए बच्चे खिड़की और चारदीवारी फांदकर बाहर निकल गए। पुलिस ने सभी छात्रों को सकुशल बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें