महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

समस्तीपुर में मामूली विवाद में 16 वर्षीय किशोर को बचाने पहुंची डायल-112 टीम पर हमला, महिला सिपाही से मारपीट, दो FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस पर हमला मामले में एक गिरफ्तार

समस्तीपुर में मामूली विवाद में 16 वर्षीय किशोर को बचाने पहुंची डायल-112 टीम पर हमला, महिला सिपाही से मारपीट, दो FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस पर हमला मामले में एक गिरफ्तार
POLICE HUMLA

 

Samastipur headline desk:समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र के परशुराम गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक 16 वर्षीय किशोर की कथित हत्या के प्रयास के मामले में दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं घायल किशोर को छुड़ाने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर हमला और महिला सिपाही से मारपीट के आरोप में भी अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।पूरी घटना जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के परशुराम गांव निवासी बरुण झा के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पानी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के शिवम झा और अन्य लोगों ने 16 वर्षीय सूरज झा को पकड़कर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। आरोप है कि किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गले में रस्सी डाली गई और विरोध करने पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने सोने की चेन, मोबाइल और 15 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।घटना की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम के साथ भी कथित रूप से धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। प्राथमिकी के अनुसार महिला सिपाही के साथ भी अभद्र व्यवहार कर उसे जमीन पर पटक दिया गया। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद घायल किशोर को अस्पताल भेजा गया।थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम से मारपीट के मामले में नामजद आरोपी महाकांत झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें