समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर के कल्याणपुर में निजी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा ।पुलिस जांच में जुटी, स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच के दिए आदेश।

समस्तीपुर के कल्याणपुर में निजी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा ।पुलिस जांच में जुटी, स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच के दिए आदेश।

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत को लेकर जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही के साथ अस्पताल संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक नवजात शिशु की मौत के बाद ,घटना से नाराज परिजनों ने नवजात के शव को अस्पताल परिसर में रखकर जमकर हंगामा किया।

मृत नवजात के पिता चकमहेशी थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड-4 निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी अनु कुमारी को प्रसव के लिए सपना हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण नवजात की जान गई। उनका यह भी कहना है कि हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी अस्पताल भाग गए।घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के. ठाकुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, परिजनों ने अस्पताल संचालक पर नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें