महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

पुलिस ने रोकी वैन, मालिक ने जीपीएस से कर दिया बंद परीक्षा ड्यूटी के लिए करना था जब्त ।

पुलिस ने रोकी वैन, मालिक ने जीपीएस से कर दिया बंद परीक्षा ड्यूटी के लिए करना था जब्त ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क- परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन सरकारी काम के लिए वाहनों का अधिग्रहण कर रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर परीक्षा कार्य को सुचारु कराने के लिए अलग-अलग जगह जरूरत के मुताबिक वाहन लिए जा रहे हैं। इसी कार्रवाई में शनिवार को मुसरीघरारी चौक पर यातायात पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। टीम ने एक मालवाहक पिकअप को सरकारी कार्य के लिए रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन एकने के कुछ देर बाद चालक और नालिक ने जीपीएस तकनीक से दूर से ही इंजन बंद कर दिया। इसके बाद काफी कोशिश के बावजूद वाहन दोबारा स्टार्ट नहीं हो सका। नौके पर मौजूद यातायातपुलिसकर्मियों ने चालक और मालिक को सरकारी काम का महत्व बताया। वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उनकी तरफ से कोई सकारात्मक सहयोग नहीं मिला। यातायात पुलिस ने काफी देर तक स्थिति सामान्य करने की कोशिश की। वाहन चालू नहीं हो सका। सरकारी काम में सहयोग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार वाहन का चालान काट दिया। टीम वहां से लौट गई। घटना के दौरान मुसरीघरारी चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीर और स्थानीय लोग काफी देर तक घटनाक्रम देखते रहे। चौक पर कुछ समय के लिए हलचल रही। यातायात पुलिस ने कहा कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों के लिए वाहन अधिग्रहण की कार्रवाई होती है।

Leave a Comment

और पढ़ें