ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I  बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार I व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन I 

समस्तीपुर के चाकोठी मठ में 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु के राम , लक्ष्मण और सीता की मूर्ति की चोरी I लगभग डेढ़ करोड़ की बताई जा रही है मूर्तियां I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक चकोठी मठ में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । चोरों  ने लगभग 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्ति के साथ अन्य कीमती आभूषण की चोरी कर फरार हो गए । चोरी हुए मूर्तियों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की बताई जा रही I
घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। चोरी की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब मठ के महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर का पट खोलने पहुंचे। मंदिर का ताला खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
महामंडलेश्वर के अनुसार, चोरी हुई प्रतिमाओं पर सोने का धनुष, कंगन, सीता जी का मुकुट, सोने की छतरी, चांदी का मुकुट, किशोरी जी की सोने की चेन और लक्ष्मी माता की सोने की चेन सहित कई बहुमूल्य आभूषण भी थे। उनका दावा है कि केवल भगवान राम की प्रतिमा की कीमत ही करीब एक करोड़ रुपये है, जबकि आभूषणों समेत कुल चोरी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की है।
बताया जा रहा है कि चोर मंदिर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ले गए थे, लेकिन भागने के दौरान उनमें से कुछ सामान पास के खेत में फेंककर फरार हो गए ।
बतातें चलें कि 24 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस मठ में 24 अवतार धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की थी।
ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल से हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल खानपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है I

Leave a Comment

और पढ़ें