समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सरागला शव बरामद I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के पुराने बंद हॉस्टल के खंडहरनुमा एक कमरे से बुधवार को एक युवक का सरागला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर प्रतीत होता है कि मृतक के शरीर को केमिकल डालकर जलाने का प्रयास किया गया है।  घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवक की मौत कैसे हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि हॉस्टल के पीछे उनका घर और खेत है। दोपहर को उनके खेत में लगे ताड़ के पेड़ छज्जा हॉस्टल के छत पर गिर गया था। वह अपनी खेत की ओर से पुराने हॉस्टल के छत पर चढे तो उन्हें बदबू का एहसास हुआ। जिसके बाद वह हॉस्टल की ओर दीवार से उतर कर बदबू आ रहे कमरे की ओर गए तो वहां पर सरी हुई लाश देखी। लाश देख कर वह काफी डर गए। जिसके बाद उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपिल डा शशि रंजन कुमार शशि को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद प्रिंसिपिल मौके पर पहुंच कर सदर एसडीपीओ 1 संजय पांडेय को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तप्तीश में जुट गई है । शव देखने से प्रतीत हो रहा है युवक की मौत 15-20 दिन पहले हुई होगी। शव पूरी तरह से गला हुआ है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है I
कॉलेज के प्रिंसिपिल डा. शशि रंजन कुमार शशि का बताना है कि 15 मई के बाद गर्मी की छूट्‌टी के कारण कॉलेज बंद था। हॉस्टल कैंपास में एक भवन बना है जिसमे कोई कार्यक्रम होने पर ही लोग आते हैं। जिस कारण इस ओर लोगों को आना-जाना नहीं रहता। पुराना हॉस्टल जर्जर है यहां कोई नहीं रहता है। इस कैंपस में यह लाश कहा से आयी यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। कॉलेज में सीसीटीबी लगी है लेकिन उसमें 15 दिनों का ही रिकार्ड रहता है। अब तो पुलिस ही जांच के बाद कुछ बता सकती है।
वही इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार का बताना है कि बंद पड़े पुराने पीजी हॉस्टल के एक खंडहर नुमा कमरे में सरीगली लाश मिली है। आसपास केमिकल भी फैला हुआ लग रहा है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। अथवा किसी अन्य कारणों से युवक की मौत हुई है। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें