समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

 श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के विधि महाविद्यालय सभागार में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रोशन कुशवाहा  , जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एकराम,  एवं श्रम अधीक्षक
 गंगा सागर सिंह के  द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिलें के सभी प्रखंडों से सैकडों की संख्या में असंगठित कार्यक्षेत्र के कामगार एवं शिल्पकार सहित श्रमिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । इस मौके पर जिलाधिकारी के द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (2011) एवं बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दूर्घटना अनुदान योजना के पात्र लाभुकों के बीच सांकेतिक चेक का वितरण किया गया। वैसे प्रवासी श्रमिक जिनका मृत्यु बिहार से बाहर अन्य राज्यों में दूर्घटना के कारण हो गया, उनके वैध आश्रितों के बीच लगभग 54 लाख रूपये का सांकेतिक चेक सभी 27 मृतक के वैध आश्रितों के बीच वितरण किया गया।
बतातें चले कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रखण्ड स्तर से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं श्रम अधीक्षक, समस्तीपुर के अनुशंसा के आधार पर जिलापदाधिकारी द्वारा स्वीकृती प्रदान की जाती है। साथ ही बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (2011) के तहत मृतक के वैध आश्रितों को भी 50-50 हजार का सांकेतिक चेक के माध्यम से भुगतान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा बाल श्रम पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया गया साथ ही उपस्थित सभी श्रमिकों को बाल श्रमिकों से कार्य कराने वालों के विरूद्ध दण्ड के सम्बंध में विस्तार से बताया गया। विभिन्न श्रम अधिनियम के द्वारा निबंधित श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के लाभुकों को भी लाभ प्राप्त करने हेतु इसकी पात्रता के संबंध में सभी श्रमिकों को विस्तार से प्रशिक्षण कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने गांय में जाकर प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किये।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देशय विभिन्न श्रम कानुनों की जानकारी देना तथा उससे किस प्रकार लाभ प्राप्त किया जायेगा, इसकी पात्रता के लिए क्या शर्त है इसे पूरा विस्तार पूर्वक तकनीकी सत्र में सभी को बताया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने से संबंधित जानकारी कार्यशाला में सभी आये श्रमिकों को श्रम कानूनों की हस्तपुस्तिका भी हस्तगत कराया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें