समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

डीडीसी की अध्यक्षता में माय भारत के जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में  समाहरणालय परिसर में उप विकाश आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह के अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक माय भारत के जिला युवा अधिकारी सह जिला सलाहकार समिति की सचिव सुश्री विजेता मजूमदार , जीएम डी.आई.सी सह जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा , जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल आनंद , जिला कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ,  उदय शंकर एल. डी.एम कार्यालय ,नीरजेश कुमार डीपीओ जिला गंगा समिति, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी भवांशिका समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर, मणिभूषण ठाकुर (swo) ने बैठक में भाग लिया। जिला युवा अधिकारी द्वारा सभी को माय भारत अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया।साथ ही सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा अपना अपना मंतव्य दिया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी एक माह में दो लाख से अधिक युवाओं को माय भारत समस्तीपुर से जोड़ना है और उन्हें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ना, प्रशिक्षित करना और लाभ पहुंचाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें