समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर पॉक्सो का विचाराधीन बंदी फरार, हथकड़ी खुलते ही वारिस का फायदा उठा फरार ।सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस। 155 हाथ लंबे कांवर के साथ 1100 कांवरियों का भव्य जत्था पहुंचा भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम ।पांच वर्षों से निभा रहे आस्था की परंपरा । खेत में बैगन तोड़ने गए मां बेटे पर गिरा ठनका, मां बेटे की मौके पर ही मौत, एक ग्रामीण भी झुलसा । भोले नाथ के दर्शन के बाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गई जान । हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मौके पर ही हुई मौत । समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l 

खेत में बैगन तोड़ने गए मां बेटे पर गिरा ठनका, मां बेटे की मौके पर ही मौत, एक ग्रामीण भी झुलसा ।

खेत में बैगन तोड़ने गए मां बेटे पर गिरा ठनका, मां बेटे की मौके पर ही मौत, एक ग्रामीण भी झुलसा ।

Samastipur headline desk: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टारा पंचायत के हरिहरपुर वार्ड 2 मोहल्ला में ठनका की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ठनका की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण भी जख्मी हो गये। मृतक की पहचान गांव के रविंद्र सहनी की पत्नी सविता देवी और उनके पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। जबकि जख्मी इसी गांव के ही सुरेंद्र सहनी का पुत्र प्रिंस कुमार बतलाया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में मृतक अभिषेक के चाचा गणेश सहनी ने बताया है कि अभिषेक अपनी मां सविता देवी के साथ घर के पास ही स्थित चौर में बैगन खेत से बैगन तोड़ने के लिए गया था । इस दौरान उसके पड़ोसी प्रिंस भी उसके साथ गए थे । सभी लोग बैगन तोड़ रहे थे। उन्होंने बताया कि सविता दो बार बैगन तोड़ने के उपरांत घर पर आकर उसे रख कर गई थी । तीसरी बार जब वह खेत की ओर गई इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। फिर तेज आवाज के साथ ठनका गिरा । बारिश शांत होने पर गांव के लोग चौर की ओर गए। तो देखा कि अभिषेक और सविता की मौत हो चुका है। जबकि अन्य एक ग्रामीण प्रिंस की सांस चल रही थी। जिसके बाद लोगों ने प्रिंस को अस्पताल पहुंचाया। उधर इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
सदर डीएसपी टू संजय कुमार ने कहा कि ठनका की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेजा गया है। जख्मी का उपचार जारी है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें