समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर पॉक्सो का विचाराधीन बंदी फरार, हथकड़ी खुलते ही वारिस का फायदा उठा फरार ।सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस। 155 हाथ लंबे कांवर के साथ 1100 कांवरियों का भव्य जत्था पहुंचा भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम ।पांच वर्षों से निभा रहे आस्था की परंपरा । खेत में बैगन तोड़ने गए मां बेटे पर गिरा ठनका, मां बेटे की मौके पर ही मौत, एक ग्रामीण भी झुलसा । भोले नाथ के दर्शन के बाद स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गई जान । हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मौके पर ही हुई मौत । समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l 

समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर पॉक्सो का विचाराधीन बंदी फरार, हथकड़ी खुलते ही वारिस का फायदा उठा फरार ।सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस।

समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर पॉक्सो का विचाराधीन बंदी फरार, हथकड़ी खुलते ही वारिस का फायदा उठा फरार ।सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस।

 

Samastipur headline desk :समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से वारिस का फायदा उठा पॉक्सो एक्ट के एक विचाराधीन बंदी ने पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम कोर्ट परिसर सहित आसपास के इलाकों में छानबीन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
पूरा मामला मामला समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय का है। फरार विचाराधीन बंदी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर निवासी रोशन कुमार उर्फ साजन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक वर्ष से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में मंडल कारा में बंद था। सोमवार को उसे पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में व्यवहार न्यायालय लाया गया था।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट हाजत से पुलिस उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची। जैसे ही पुलिसकर्मी उसकी हथकड़ी खोलने लगे, वह अचानक पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फरार कैदी की वकील का बताना उसका नाम रौशन कुमार उर्फ साजन था। उसका घर उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर का रहनेवाला था ।फरार कैदी पर मुफस्सिल थाना में दर्ज पोस्को एक्ट का अभियुक्त है ।कैदी लगभग एक बर्ष से न्यायिक हिरासत में था ।आज उसका कस्टडी डेट था जब वारिस होने लगा तो वो मौका देखकर भाग गया ।अगला तारीख 6 सेप्टेम्बर को बेल का था ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें