क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

 12.5 लाख की हेरोइन के साथ एक महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार I असम-त्रिपुरा से बिहार तक फैले ड्रग्स नेटवर्क के बड़े खुलासे के संकेत I 

समस्तीपुर  हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 12 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 60.35 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त को नारकोटिक्स सेल  बिहार, पटना से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पटोरी या लगुनिया रेलवे स्टेशन पर उतरकर वैशाली जिले के महनार और बिदुपुर की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाहपुर पटोरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीम ने लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के पास घेराबंदी की। इसी दौरान दो पुरुष और एक महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 60.35 ग्राम हेरोइन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी गणेश कुमार, राकेश कुमार राय और पूनम देवी के रूप में हुई है। तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि हेरोइन की खेप पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम और त्रिपुरा से बिहार लाई जाती थी। इसके बाद समस्तीपुर और वैशाली के रास्ते राज्य के विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर, रिसीवर और फाइनेंसरों की पहचान में जुटी है। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें