क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

आरपीएफ पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एएसआई की बिगड़ी तबीयत I रेलवे अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की देर रात ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई । जिसके बाद सहकर्मी द्वारा आनन-फानन में उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एएसआई छत्रपति प्रसाद यादव बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम गांव के रहने वाले थे। इन दिनों वह समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात थे।  जबकि रिजर्व कंपनी से वह टैग थे। एएसआई की मौत की सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। बाद में मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई l  जिसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है I
घटना के संबंध में मृतक एएसआई के पुत्र गुलशन कुमार का बताना है कि उनके पिता पिछले पांच वर्षों से समस्तीपुर रेलवे मंडल में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर थी रात ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गए। सहकर्मी द्वारा उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।इसके बाद आरपीएफ कर्मियों द्वारा मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी । जिसके बाद परिवार के सदस्य सुबह समस्तीपुर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 2 साल उनकी अभी नौकरी बची हुई थी। उधर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए थे सहकर्मी ने उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया था।
उधर मामले की जानकारी के बाद मृतक के परिवार वाले समस्तीपुर पहुंचे इसके बाद विभागीय प्रक्रिया उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें