क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार । गिरफ्तार युवक साले के साथ मिलकर करता था लुट ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा पेट्रोल पंप के समीप बीते पांच जून की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है I पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है I  गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद किया I इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने दलसिंहसराय थाना पर आयोजित प्रेस में बताया कि पांच जून की रात करीब 10:30 बजे विजयघाट पेट्रोल पंप के नजदीक पक्की सड़क पर तीन अज्ञात अपराधियों ने गोविंद पासवान के साथ लूटपाट की थी I अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था I मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया I टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मनिअर वार्ड संख्या-02 निवासी अजय महतो के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया I पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया I गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में घटना में अपने साला दीपक कुमार समेत अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी । वहीं अन्य आरोपितों में विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के दीपक महतो , रौशन कुमार , और वीरेंद्र ईश्वर उर्फ बीरु कुमार पर विद्यापति नगर थाना में पूर्व से कांड दर्ज  है I वही इनपर वैशाली जिला के महानार थाना एवं बेगूसराय जिला के फुलवरिया थाना में भी प्राथमिक दर्ज हैं I

Leave a Comment

और पढ़ें