क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

घर पर बाहर से ताला बंद कर अंदर छिपा सिनेमा कारोबारी सह लोजपा नेता को तीन घंटे बाद STF ने फिल्मी अंदाज में दबोचा,पहले की घर की घेराबंदी फिर उठा ले गए ।हत्या मामले में एसटीएफ ने की कार्रवाई।

घर पर बाहर से ताला बंद कर अंदर छिपा सिनेमा कारोबारी सह लोजपा नेता को तीन घंटे बाद STF ने फिल्मी अंदाज में दबोचा,पहले की घर की घेराबंदी फिर उठा ले गए ।हत्या मामले में एसटीएफ ने की कार्रवाई।

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क:समस्तीपुर नगर थाना के बहादुरपुर स्थित आवास से मंगलवार की शाम पुलिस की टीम ने फिल्मी अंदाज में सिनेमा कारोबारी और लोजपा नेता रोहित ईश्वर उर्फ अंटू को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस टीम देर शाम बहादुरपुर स्थित आवास पर पहुंची। घर पर बाहर से ताला लगा था। हालांकि, पुलिस को सूचना थी कि सिनेमा कारोबारी घर के भीतर ही मौजूद है।पुलिस टीम ने घर को चारो ओर से घेराबंदी कर सघन छापेमारी में जुट गई। टीम करीब दो घंटे तक घर के भीतर मौजूद रही। टीम ने अंटू को खोजकर निकाला। बाद में पुलिस की एक गाड़ी पर अंटू को बिठाकर मौके से निकल गई।
मौके पर एसटीएफ के अलावा नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के साथ पुलिस टीम मौजूद रही। बताया गया कि पुलिस टीम गत कई दिनों से अंटू की तलाश में जुटी थी। एक सप्ताह पूर्व भी टीम ने छापेमारी की थी।

हालांकि, उस दौरान पुलिस को अंटू नहीं मिला था। तबसे पुलिस टीम उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। इसी बीच पुलिस को उसके घर पर होने की सूचना मिली।टीम ने देर शाम एक साथ पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस की टीम पांच गाड़ियों से घर पर पहुंची। टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अंततः सिनेमा कारोबारी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी। डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि वैशाली से जुड़े एक हत्या के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है। यह कार्रवाई एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।
गत 18 फरवरी को गंगा ब्रिज थाना पर एक कार से अज्ञात शव बरामद हुआ था। उक्त शव की पहचान जहानाबाद के भानू के रूप में हुई थी। पुलिस ने छानबीन कर यह पता लगाया कि इसका जुड़ाव 17 फरवरी की देर शाम सिनेमा हाल संचालक पर हुई गोलीबारी से थी।

Leave a Comment

और पढ़ें