
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर स्टेशन से शराब तस्करी मामले में चर्चित नेहा झा को आज न्यायालय से ज़मानत मिल गई है I समस्तीपुर एक्साइज़ न्यायालय द्वितीय कोर्ट से आज उसे ज़मानत मिली है I
बतातें चलें की 30 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट क्लास बोगी से उतरने के दौरान समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच से दो सूटकेस में रखे 75 लीटर शराब के साथ नेहा झा और उसके जीजा ईशान कुमार को गिरफ्तार किया गया था I इस संबंध में समस्तीपुर रेल थाना कांड संख्या 192 / 26 दर्ज किया गया था I
इस मामले के संबंध में नेहा झा के अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह का बताना है कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से 75 लीटर शराब की बरामदगी हुई थी I इस मामले में समस्तीपुर रेल पुलिस के द्वारा नेहा झा और उसके बहनोंई ईशान कुमार को रिमांड किया था I इसी मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय के द्वारा आज नेहा को करीब 23 दिनों बाद ज़मानत दी गई है I हालांकि उनके बहनोंई को अभी ज़मानत नहीं मिली है I









