क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए यूनियन बैंक ने किया ‘सतर्कता वॉकथॉन’ का आयोजन I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर के द्वारा ‘सतर्कता वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और कर्मचारियों के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
इस वॉकथॉन को क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय से  रवाना किया गया। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि”, जैसे प्रेरणादायक नारों वाली बैनर लेकर  शहर के विभिन्न क्षेत्रों से घूमते हुए जागरूक किया I वॉकथॉन में काफ़ी संख्या में स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें संस्था के सुबोध मिश्रा , क्षेत्रीय इकोसिस्टम बैंकिंग प्रमुख चंद्रकांत सिंह , क्षेत्रीय सतर्कता अधिकारी असीम सिन्हा , मुख्य प्रबन्धक परिचालन राहुल केशरी , मुख्य प्रबन्धक एवं वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी, शामिल हुए ।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार कहा कि “सतर्कता केवल एक दिन  का अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। एक जागरूक नागरिक ही एक मजबूत और ईमानदार राष्ट्र की नींव रखता है। इस वॉकथॉन के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।”

 

Leave a Comment

और पढ़ें