समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में पांच धुर जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर चली लाठी-डंडे  I महिला समेत आठ घायल , चार की हालत गंभीर I मारपीट का वीडियो वायरल I जांच में जुटी पुलिस।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में महज़ पांच धुर जमीन के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित आठ लोग ज़ख्मी हो गए। जिनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मामला मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रमैया भदैया गांव की है I
पांच धुर जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया I दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए।
https://youtube.com/shorts/aAfFTTOs9rc?si=DRIzmhlkX1DCypFO
घटना के बाद परिजनों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गाँव में तनाव का माहौल है। इधर घटना की ख़बर मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची I लेकिन तब तक दोनों पक्ष इलाज के लिए सदर अस्पताल जा चुके थे। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर पहले भी गांव में पंचायत हो चुकी थी और मामला थाने तक पहुंचा था। शनिवार को जनता दरबार में भी दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई थी। फ़िलहाल घटना की जांच की जा रही है I  जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें