समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यरत वाहनों का भुगतान नहीं होने से नाराज़ वाहन मालिकों ने जिलाधिकारी से मिलकर लंबित बकाया भुगतान को लेकर लगाई गुहार I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यरत वाहनों का अब तक भुगतान नहीं होने से नाराज़ सैकड़ों की संख्या में वाहन मालिक जनता दरबार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से मिलकर लंबित बकाया भुगतान को लेकर गुहार लगाई I सोमवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ के बैनर तले समाहरणालय पहुँचे सैकड़ों की संख्या में वाहन मालिक डीएम से मिलकर अलग – अलग आवेदन देकर गुहार लगाई I

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

https://youtube.com/shorts/fsxVUIJCkwI?si=iRolPiFz52AbNJA5 ।https://youtube.com/shorts/fsxVUIJCkwI?si=OoP_P2bLQKI_c3PO

लंबित भुगतान के संबंधों में जिला मोटर व्यवसायी संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन का कहना है कि विधानसभा चुनाव को बीते छह माह से अधिक बीत चुके हैं  , लेकिन अब तक वाहन मालिकों के बकाया राशि का भुगतान नहीं हो सका है I आरटीआई से विभाग के द्वारा जो जानकारी उपलब्ध करायी गई है उसके मुताबिक चुनाव में लगभग 4400 वाहन का उपयोग किया गया था जिसमें से सिर्फ 365 वाहनों का ही भुगतान किया गया है I विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सिर्फ आठ प्रतिशत वाहनों का भुगतान किया गया है जबकि 92 प्रतिशत वाहनों का सम्पूर्ण राशि अब तक लंबित है I वाहन मालिकों का आरोप है की लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि के भुगतान को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी से कई बार शिकायत की गई बाबजूद अधिकारियों के द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है I इसको लेकर जिला मोटर व्यवसायी संघ ने चेतावनी दी है की आज डीएम से मिलकर बकाये राशि का भुगतान के लिए सभी वाहन मालिक व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी – अपनी शिकायत दर्ज करायी है I अगर दस दिनों के अंदर उनके बकाये राशि का भुगतान नहीं होता है तो वो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे I

Leave a Comment

और पढ़ें