
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के बिथान थाने के सोहमा वार्ड 9 में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति पर लोटा से प्रहार किया गया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया I जख्मी व्यक्ति का इलाज निजी अस्पताल में जारी है I मृतक महिला की पहचान गांव के मदन यादव की पत्नी 70 वर्षीय सागर देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है I वही फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना में प्रयुक्त लोटा को जब्त किया है। साथ ही लोटे से कई सेंपल भी एकत्र किया है। । घटना के संबंध में मृतक के पोता सोनू कुमार का बताना है कि उनके दादा के हिस्से की जमीन में आम आदि का पेड़ लगा हुआ था। जिस पेड़ को उनके ही पटिदार के श्रुति कुमारी और उनकी सास द्वारा काट लिया गया था। जब इस बात की जानकारी उनके दादा मदन यादव को हुई तो पेड़ काटने से मना करने के लिए पहुंचे। इस दौरान श्रुति और उनकी सांस ने उनके दादा पर लोटे से प्रहार कर दिया। मारपीट होता देख उनकी दादी बीच बचाव करने पहुंची I इस बीच दोनों आरोपी ने उनपर भी लोटा और से हमला कर दिया गया। जिससे दोनो लहुलूहान हो गए। शोरगुल सुन कर परिवार के लोगों को इकठ्ठा होते देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से ज़ख्मी स्थिति में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी दादा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस घटना के सम्बंध में रोसड़ा एसडीपीओ संजय सिन्हा का बताना है की जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने लोटा से प्रहार करने का आरोप लगाया है। लोटा को जब्त किया गया है। आरोप को देखते हुए फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।









