समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

विद्यापतिधाम स्टेशन के बाहर पुलिस का बड़ा एक्शन, पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार, तीसरा फरार

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क | समस्तीपुर जिले के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मंगलवार को उस समय की गई जब पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान तीन युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनमें से दो को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा।

 

गिरफ्तार युवकों की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत समसीपुर गांव निवासी गुलशन यादव, पिता रामश्लोक यादव तथा संजय यादव, पिता जगदीश यादव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और फरार साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

 

वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें