महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

समस्तीपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी,तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब बनी नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। तिरुपति से रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने अब नियमित साप्ताहिक ट्रेन का दर्जा दे दिया है। नई नियमित ट्रेन का परिचालन तिरुपति से एक जून और रक्सौल से चार जून से शुरू होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस ट्रेन के लिए आरक्षण प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
अब तक यह ट्रेन स्पेशल श्रेणी में चल रही थी, जिसके कारण यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ता था। स्पेशल ट्रेन का टैग हटने के बाद स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी समेत सभी श्रेणियों के किराये में कमी आएगी। इससे खासकर बिहार से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी।
यह ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन होकर गुजरती है, इसलिए समस्तीपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। तिरुपति, आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण भारत के अन्य शहरों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प साबित होगी।
रेलवे के इस निर्णय से उत्तर बिहार और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। नियमित संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को समय पर सेवा और बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय यात्रियों ने रेलवे के इस फैसले का स्वागत किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें