समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

शहर में बढ़ते सूखे नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा I  83 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने एक कारोबारी को किया गिरफ्तार I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर शहर में इन दिनों सूखे नशे का अवैध कारोबार काफी तेजी से बढ़ गया है। युवा पीढ़ी को गर्त में धकेलने वाले इस काले धंधे के खिलाफ समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मगरदही घाट के पास से एक ब्राउन शुगर कारोबारी को नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में एसपी कार्यालय ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मगरदही घाट के पास ब्राउन शुगर के साथ एक युवक डिलीवरी करने पहुंचा है। सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने  टीम गठित कर छापेमारी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है । गिरफ़्तार आरोपी की तलाशी के बाद उसके पास से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की 83 पुड़िया बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड के कामेश्वर प्रसाद के पुत्र उमेश प्रसाद के रूप में की गई है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और शहर में इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस संबंध में नगर थाना अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर  कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस पूरे रैकेट के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें