क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर के शिक्षक बैजनाथ रजक का अनोखा अंदाज I गीत गाकर बच्चों को सिखाए लू से बचाव के आसान उपाय I ओआरएस बनाने से लेकर धूप में सावधानी बरतने तक बच्चों को दिया जागरूकता का पाठ I वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के एक सरकारी शिक्षक बैजनाथ रजक का बच्चों को अनोखे अंदाज में पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने से पहले, उन्होंने हसनपुर स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह के बच्चों को झुलसा देने वाली गर्मी और ‘लू’ से बचने के उपाय एक गाने के माध्यम से सिखाए । शिक्षक बैजनाथ रजक बच्चों को गीत-संगीत के माध्यम से जागरूक करने के लिए जाने जाते है । वो बच्चों को खेल के माध्यम से ,गीत और कविता के माध्यम से बच्चों को वर्ग में भी पढ़ाने का काम करते है । इस बार उन्होंने फिल्मी गानों की तर्ज पर निकलो ना धूप में यूंही तो लू लग जाएगा …बच्चों को लू से बचने के आसान तरीके बताए ।साथ ही वीडियो के माध्यम से ओआरएस बनाने की विधि भी बच्चों को आसानी से समझाते नजर आ रहें है ।
शिक्षक बैजनाथ रजक का यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजक है बल्कि बेहद शिक्षाप्रद भी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है  बता दें कि गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है I लू चल रही है I ऐसे में उन्होंने लू से बचने के लिए खूब पानी पिए, कड़ी धूप में बाहर न निकले,चेहरे को ढक कर चले ,छाता लेकर चले । यह सभी बातें एक गीत के माध्यम से बच्चों के बीच उन्होंने रखा है जो वीडियो वायरल हो रहा है ।

Leave a Comment

और पढ़ें