समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विशेष छापेमारी में बड़ी कार्रवाई I  42.86 लाख रुपये के राजस्व क्षति का मामला उजागर I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसटीएफ मुख्यालय के डिजिटल सर्विलांस एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर औद्योगिक उपभोक्ता संजीत कुमार के परिसर में छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई हेतु गठित संयुक्त छापेमारी दल में संजय कुमार सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता, STF मुख्यालय, मदन कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, STF समस्तीपुर, आनंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, आपूर्ति, समस्तीपुर, सुदर्शन राज, कनीय विद्युत अभियंता, STF मुख्यालय, मितु रंजन, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, पूसा,  रेयाज अहमद, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा,पूसा फार्म, तथा मानव बल मदन कुमार ठाकुर शामिल थे।
मुख्यालय स्तर पर लगातार निगरानी के दौरान यह संदेह उत्पन्न हुआ कि पूसा क्षेत्र स्थित एक आइस (बर्फ) निर्माण फैक्ट्री में वास्तविक विद्युत खपत एवं मीटर रिकॉर्ड में असामान्यता है। प्राप्त इनपुट के आधार पर विद्युत पदाधिकारियों एवं एसटीएफ टीम के संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। जिसके बाद 11 जून को
संबंधित औद्योगिक परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय फैक्ट्री संचालित अवस्था में पाई गई, जबकि मीटर के आउटपुट पर धारा (Current) लगभग शून्य दर्ज हो रही थी। विस्तृत जांच में पाया गया कि मीटर के इनपुट तार को बाईपास कर औद्योगिक भार का उपयोग किया जा रहा था, जिससे विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। जांच के दौरान परिसर का अनुमानित विद्युत भार लगभग 80 के.वी.ए पाया गया। इस अनियमितता के कारण NBPDCL को 42,85,775 की राजस्व क्षति हुई है।
उक्त मामले में संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
NBPDCL ने स्पष्ट किया है कि विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध डिजिटल निगरानी, तकनीकी विश्लेषण एवं विशेष छापेमारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें