समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव  I घर में सो रहे युवक को खिड़की से गोली मारकर हत्या । मृतक का भी है आपराधिक पृष्टभूमि । मामले की जांच में जुटी पुलिस ।

समस्तीपुर हेड लाइन डेस्क  :  समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना मोरवा डीह वार्ड 11 मोहल्ला में रविवार की देर रात घर के अंदर सो रहे एक युवक को बदमाशों ने खिड़की से गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान गांव के प्रमोद झा के 32 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार झा उर्फ मोनू के रूप में की गई है । गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है I देर रात गोली की आवाज़ सुन कर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई I
इधर घटना की सूचना मिलते ही  मुसरीघरारी थाना पुलिस के साथ एएसपी संजय पांडे मौके पर पहुंचकर घटना की  छानबीन में जुट गए हैं । घटना के सम्बंध में बताया जाता हैं कि वारदात उस वक्त हुए जब मृतक सुमित घर के अंदर अपने कमरे में सो रहा था I तभी अपराधियों ने खिड़की से पांच गोली मारकर उसकी हत्या कर दी ।  एक गोली मृतक के सीने में लगी है जबकि चार गोली सर में लगी है । घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और जिंदा गोली भी बरामद किया है ।
घटना के सबंध में सदर एसएसपी संजय कुमार पांडे का बताना है कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह गांव वार्ड 11 में घर में सो रहे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है । मृतक की पहचान सुमित कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है । मृतक का गांव के ही कुछ चिन्हित लोगों के साथ पुराना विवाद था । परिवार वालों के बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है I घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची है मौके से फायर दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया है । मृतक का भी आपराधिक पृष्ठभूमि रहा है । वह जमानत पर बाहर था  I जिस पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप है उसका भी अपराधिक  इतिहास है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।

Leave a Comment

और पढ़ें