समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का हुआ आयोजन I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  :  समस्तीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोसड़ा विधायक वीरेन्द्र पासवान ने किया ।
कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, रसायन मुक्त कृषि, कम लागत में बेहतर उत्पादन तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बीरेंद्र पासवान ने अपने संबोधन में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह खेती किसानों की लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. केशव कुमार, वरीय कीट वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद अब्बास अहमद तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समस्तीपुर प्रमोद सहनी ने किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक जानकारी दी एवं इसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारियाँ प्राप्त की ।

Leave a Comment

और पढ़ें