क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद । प्रेम प्रसंग में गोली चलाने का आरोप ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक घर पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। मौके से पुलिस ने दो खोखा  बरामद किया है । पूरा मामला  विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 की है जंहा मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने उपेंद्र राय के घर कई राउंड फायरिंग की I ताबड़तोड़ हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई  I गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए । बाद में ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी  , जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है  I पुलिस ने घटनास्थल से से दो खोखा बरामद किया है । जानकारों का बताना है की घटना का कारण  लंबे समय से चल रहे एक प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद को बताया जा रहा है ।
बताया जाता है कि उपेंद्र राय के पुत्र का करीब तीन वर्षों से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों पक्षों के बीच संबंध को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में युवती पक्ष शादी के लिए तैयार था, लेकिन हाल ही में युवती का चयन बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर होने के बाद परिस्थितियां बदल गईं। चर्चा है कि नौकरी मिलने के बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था  I घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग फायरिंग की घटना को इसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें