समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल I गंगा स्नान कर लौटने के दौरान हुआ हादसा  I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग ज़ख्मी हो गया है I
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर मोक्षधाम के पास की है I  जानकारी के अनुसार, सभी लोग बेगूसराय के सिमरिया घाट से गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जितवारपुर मोक्षधाम के पास बाइक को बचाने के दौरान असंतुलित होकर टेंपो पलट गई और विपरित दिशा से आ रही दुसरी बाइक से टकरा गई I इस
हादसे में टेम्पू पर सवार दर्जन भर से अधिक लोग  घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है I
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।

Leave a Comment

और पढ़ें