
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : शराबबंदी वाले बिहार में सूखा नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है….. हाजीपुर इसका मुख्य केंद्र बनता जा रहा है…… हालांकि वैशाली पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है…… लेकिन अब एक नए गिरोह की सक्रियता ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दिया है….. हालांकि गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है…. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 166 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है…… हेरोइन तस्कर स्कूटी से हेरोइन की सप्लाई करने निकला था तभी पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा….. पूरे मामले में सदर 01 हाजीपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर विक्रम कुमार बिदुपुर से हेरोइन की खेप लेकर हाजीपुर आ रहा था….. जिसे पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया….. उन्होंने बताया कि जब्त हेरोइन की कीमत लाखो में है….. उन्होंने बताया कि हेरोइन तस्करी का यह एक नया गिरोह है…. जिसके बारे में छानबीन शुरू कर दिया गया है….. जिसके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी…..









