समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

नल – जल का मोटर खराब होने से दो दिन से बंद जलापूर्ति । बाल्टी-बर्तन लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण। 

समस्तीपुर हेडलाइन  डेस्क : समस्तीपुर जिले के चकले बैनी पंचायत के वार्ड संख्या-11 में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। नल-जल योजना का मोटर खराब होने के कारण पिछले दो दिनों से पूरे वार्ड में पानी की आपूर्ति ठप है। इससे लगभग 400 परिवारों के सामने गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पानी टंकी के पास इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर  सड़क जाम कर अपनी नाराजगी जाहिर की । ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति बंद होने से उनका दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पीने के पानी से लेकर स्नान, खाना बनाने और अन्य घरेलू काम के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का बताना है कि वार्ड संख्या 11 में 400 से अधिक परिवार नल-जल योजना पर निर्भर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन पहले मोटर खराब होने के बाद से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक खराब मोटर को बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उनकी लापरवाही के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है की इस समस्या की जानकारी पंचायत की मुखिया पिंकी देवी को भी दी गई थी, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं निकल सका।सरकार की ओर से हर घर नल का जल पहुंचाने की योजना चलाई जा रही है, लेकिन समय पर रखरखाव और मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि खराब मोटर को अविलंब बदलकर जलापूर्ति शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें