समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड का आरोपी राजीव हथियार के साथ गिरफ्तार I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :  समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जनिया पुल के पास विगत 8 फरवरी को हुए चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर के सुरेश सहनी के पुत्र राजीव सहनी के रूप में की गई है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाइनीज पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा गोली भी बरामद किया गया है। इससे पहले गणेश सहनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दादनपुर वार्ड संख्या-8 के कामेश्वर सहनी के पुत्र अंकित कुमार को घटना के कुछ ही दिनों बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि घटना को अंजाम देने के बाद उसने इस्तेमाल किया गया हथियार राजीव सहनी को सौंप दिया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजीव सहनी इस हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभा रहा था। अंकित की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस राजीव सहनी की तलाश में जुटी थी। लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें