
एंकर : बिहार के समस्तीपुर जिले के सवा लाख रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन पुलिस एनकाउंटर में मारा गया । वही मुठभेड़ के दौरान इसका एक साथी फरार हो गया । कुख्यात अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवा निवासी शिव शंकर सिंह के पुत्र के रूप में हुआ है । कुख्यात ललन सिंह उर्फ ललन के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश में दो दरोगा एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत 7 लोगों की हत्या का आरोप था इसके अलावा उसके ऊपर डकैती ,बैंक और एटीएम कैश वैन लूटने जैसे मामले भी दर्ज था । पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ललन सिंह पर कल 7 हत्या के मुकदमे दर्ज थे ।
जिसमें दो सब इंस्पेक्टर ,एक बैंक कैशियर एक सिक्योरिटी गार्ड और एक बाइक लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या समेत सात मामले दर्ज था ।ग्रामीणों ने बताया कि करीब 4 साल पहले 2022 में ललन सिंह के दो सगे भाई रजनीश सिंह और मनीष सिंह का भी यूपी के वाराणसी में एनकाउंटर हुआ था । 2016 में ललन सिंह ने अपने दोनों भाई के साथ मिलकर पटना के बाढ़ में पंजाब नेशनल बैंक से 60 लाख रुपये लूट लिए थे ।
जिसके बाद 2017 में पुलिस ने तीनों को 45 लाख रुपए के साथ उसके गांव से ही गिरफ्तार किया था । 5 साल जेल में रहने के बाद 2022 में कोर्ट में पेशी के दौरान हाजत में बनी शौचालय का खिड़की तोड़कर तीनों भाई फरार हो गए थे । बताते चले कि आनंद गोलवा गांव निवासी शिव शंकर सिंह के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं उनके बेटों में लल्लन सिंह राजनीति सिंह मनीष सिंह और बबुआ सिंह का नाम आपराधिक मामलों में दर्ज था । बबुआ सिंह हाजीपुर जेल में बंद है ।
ग्रामीणों के अनुसार रजनीश, मनीष और ललन सिंह ग्रेजुएट है ।वह पटना के बाढ़ कोचिंग चलाता था । वहीं से तीनों भाइयों ने पहले नौकरी नहीं होने पर बैंक लूट की योजना बनाई थी और पंजाब नेशनल बैंक लूट लिया था । पांच भाइयों में चार की शादी नहीं हुई है सिर्फ ललन सिंह की शादी हुई जिसकी पत्नी बाढ़ में रहती है और ललन सिंह के दो बेटे हैं । उसका बड़ा भाई घर से अलग होकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है लेकिन वह कभी घर नहीं आता भाइयों के अपराधी बन जाने के कारण वह अपना संबंध खत्म कर लिया है फिलहाल घर में केवल बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं ।
मनीष और रजनीश जिसकी एनकाउंटर 2022 में हुआ था उसने 2016 में एसबीआई बैंक पीओ की परीक्षा पास किया था लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया। इसके बाद रजनीश और मनीष और तीसरा भाई ललन सिंह ने गैंग बना ली थी । हालांकि गांव के लोग कैमरा पर कुछ भी बोलने से बस्ती नजर आए लेकिन उनके पिता शिव शंकर सिंह ने बताया कि अभी जानकारी हुई है मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने ललन सिंह की एनकाउंटर के बारे में बताया है । हम दोनों पति-पत्नी लकवा से पीड़ित हैं । उसे हमारा कोई मतलब नहीं था वह हमारी देखभाल भी नहीं करता था मुझे यह भी जानकारी नहीं था कि आपराधिक गतिविधि में यह शामिल था । इसी बात को दोहराते हुए ललन सिंह की मां रेशमी देवी बताती है कि बेटे से बातचीत नहीं होती थी उसकी शादी हो चुकी थी उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके में रहती है यहां नहीं आती थी ।









