क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: समस्तीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम।

हेडलाइन डेस्क समस्तीपुर:बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा आज समस्तीपुर के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं.परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी.प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है. प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

*इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध*

परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी.

Leave a Comment

और पढ़ें