समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर के विभूतिपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, रात में शादी में हुआ शामिल सुबह रिश्तेदार को जा रहा था छोड़ने,गांव में पसरा मातम

समस्तीपुर के विभूतिपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, रात में शादी में हुआ शामिल सुबह रिश्तेदार को जा रहा था छोड़ने,गांव में पसरा मातम

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हुए युवक को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर बैंती पार मंदिर के समीप यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान महमदपुर सकड़ा वार्ड संख्या एक स्थित तरुनियां टोला निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश राय के लगभग 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार उर्फ टीना के रूप में हुई है।बताया गया है कि राजीव के घर के समीप एक शादी समारोह आयोजित था, जिसमें वह रात में शामिल हुआ था। गुरुवार सुबह वह एक रिश्तेदार को छोड़ने गया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और स्वजनों की मदद से घायल युवक को दलसिंहसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें