
समस्तीपुर के हसनपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंचायत के फरमान पर एक भतीजे ने अपने चाचा के सामने ही चाची की मांग में सिंदूर भर दिया। चार बच्चों की मां इस महिला का पति मजदूरी के लिए बाहर रहता था।भारतीय समाज और संस्कृति में माता-पिता के बाद अगर किसी रिश्ते को सबसे ज्यादा आदर और सम्मान दिया जाता है, तो वह ‘चाचा-चाची’ का रिश्ता है।
चाची को मां के समान और भतीजे को बेटे की नजर से देखा जाता है, लेकिन समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इस पवित्र रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।
यहां एक चार बच्चों की मां (चाची) का दिल अपने ही शादीशुदा भतीजे पर आ गया। बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी, रविवार को गांव में बैठी पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद पति के सामने ही भतीजे ने अपनी चाची की मांग में सिंदूर भर दिया।









