महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी एल्बेस्टर तोड़कर फरार, 191 बोतल विदेशी शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी । मामले में सब इंस्पेक्टर समेत चार आरपीएफ जवान निलंबित।

समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी एल्बेस्टर तोड़कर फरार, 191 बोतल विदेशी शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी । मामले में सब इंस्पेक्टर समेत चार आरपीएफ जवान निलंबित।

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क:समस्तीपुर में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया जहां शराब तस्करी के मामले में शुक्रवार रात गिरफ्तार किए गए दो आरोपी आज आरपीएफ पोस्ट के कमरे की छत पर लगा एल्बेस्टर खोलकर फरार हो गए। घटना के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर समेत चार आरपीएफ कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पूरा मामला समस्तीपुर जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट का है। जहां शुक्रवार रात समस्तीपुर स्टेशन के बरौनी छोर स्थित वॉशिंग पिट के पास आरपीएफ और रेलवे पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दो युवकों को 191 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी सौरभ कुमार सुमन और समस्तीपुर शहर के पेठियागाछी निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई थी ।शराब बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट के पीछे बने कमरे में रखा गया था। आज मौका पाकर दोनों ने कमरे की छत पर लगा पुराना एल्बेस्टर हटाया और छत के रास्ते रेलवे स्टेशन परिसर से फरार हो गया। काफी देर बाद जब पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे तो दोनों आरोपी गायब मिले। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई और पूरे इलाके में तलाश शुरू कर दी गई।

घटना के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने लापरवाही मानते हुए ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर पी.के. चौधरी, सीआईबी के सिपाही दीपक कुमार तथा आरपीएफ के सिपाही मनोज शाह और राधेश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं इस मामले में जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें