महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

होम्योपैथ दवा की आड़ में शराब का धंधा, एंटी लिकर टास्क फोर्स ने धंधेबाज को पकड़ा ।

होम्योपैथ दवा की आड़ में शराब का धंधा, एंटी लिकर टास्क फोर्स ने धंधेबाज को पकड़ा ।

 

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक दवा की आड़ में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। रोसड़ा अनुमंडल की एंटी लिकर टास्क फोर्स ने कर्रख टेकना चौक स्थित एक किराना दुकान के पीछे बने कमरे में छापेमारी की। पुलिस ने 50 वर्षीय सुरेश महतो को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एएसआई राजनाथ कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। यहां शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा था। सूचना की जांच के बाद टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने

 

लगा। सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में कमरे से 375 एमएल की विदेशी शराब की छह बोतलें मिलीं। होम्योपैथिक डाइल्यूशन की 305 बोतलें मिलीं। शराब की खाली बोतलें मिलीं। ढक्कन मिले। झारखंड निर्मित होने के फर्जी स्टिकर भी बरामद हुए। पुलिस को आशंका है कि इन सामानों से शराब तैयार की जा रही थी। पैकिंग की जा रही थी। एएसआई राजनाथ कुमार के आवेदन पर विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें