समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

18 पीटीसी को मिली पदोन्नति I एसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में पीपिंग सेरेमनी आयोजित I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने वाली है। जिला बल के 18 पीटीसी कर्मियों को पदोन्नति देकर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है। एसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को आयोजित पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा।
इस अवसर पर एसपी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कंधे पर लगा स्टार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बढ़ी हुई जिम्मेदारियों और जनता के प्रति जवाबदेही का भी संकेत है। उन्होंने सभी नवपदोन्नत एएसआई से ईमानदारी, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि, जिले में एएसआई की संख्या बढ़ने से थाना स्तर पर अनुसंधान कार्य में तेजी आएगी और लंबित कांडों के निष्पादन में भी गति मिलेगी। इससे अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। पीपिंग सेरेमनी में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नवपदोन्नत एएसआई को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें