समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I 

समस्तीपुर हेडलाइन  डेस्क  : समस्तीपुर सदर अस्पताल में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा मिडवाइफरी लेड केयर  (MLCU)  का उद्घाटन किया गया।
भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ईवीडेंस बेस्ड रिस्पेक्ट और वीमेन  सेंटरड मेटरनिटी केयर उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित Nurse Petitioners In Midwifery (NPMs), महिलाओं को गर्भावस्था,प्रसव और प्रसवोत्तर अवधि में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है। एमएलसीयू का उद्घाटन केवल एक नई यूनिट की शुरुआत नहीं है बल्कि यह महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
यह  समस्तीपुर जिले में एमएलसीयू को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार प्रयास किये गये हैं। जिसमें सहयोगी संस्था के रूप में Jhpiego की विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार बीएनआरसी पटना , Jhpiego के कार्यक्रम निदेशक नरोत्तम प्रधान , रुकसाना खातून , यूनिसेफ के प्रतिनिधि डॉक्टर प्रेरणा , सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार , उपाधीक्षक सदर अस्पताल  डॉ गिरीश कुमार , जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति समस्तीपुर तथा सदर अस्पताल के चिकित्सक तथा पाराकर्मी उपस्थित हुए ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें